शिमला : प्रदेश के सबसे बडे़ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कोरोना वायरस के दो पॉजीटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद राज्य सरकार हाई अलर्ट पर आ गई है। शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश कोरोना वायरस को लेकर आश्वस्त था, लेकिन दो मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सीएम ने कहा कि 32 साल के दिनेश व 63 साल की कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
सीएम ने बताया कि महिला वीरवार को ही दुबई से लौटी थी। जबकि 32 वर्षीय युवक सिंगापुर से वापस आया था। दोनों ही टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। इसी बीच कांगड़ा प्रशासन ने विदेश से लौटे लोगों को आईसोलेशन में रहना अनिवार्य बनाया है। आदेशों की अवहेलना करने पर दो साल की सजा व 50 हजार के जुर्माने की चेतावनी दी है।
उधर सीएम ने यह भी कहा कि पॉजीटिव पाए गए रोगी किस-किस के संपर्क में रहे थे, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। बहरहाल दो मामलों के पॉजीटिव आने से देवभूमि में हडकंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पॉजिटिव पाए गए रोगियों के ब्लड सैंपल आगे की जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने