पांवटा साहिब : वीरवार सुबह यमुना नदी के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूचना मिलते ही शव को जांच के लिए थाने ले आई। इसी दौरान मृतक की पहचान कालू राम निवासी मानपुर देवड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व हर पहलू से जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में पुलिस तीन शव बरामद कर चुकी है। कुछ दिन पहले राजपुरा क्षेत्र से एक शव मिला था, जो बुरी तरह सड़-गल गया था। वहीं एक शव सिंगपुरा पुलिस लेकर आई थी, जिसे पहले ही फ्रीजर में रखा गया था। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर