कुल्लू : जिला कुल्लू के अपनी में पुलिस ने एक एनडीपीएस मामले में एक व्यक्ति की संपत्ति को सीज कर दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी जो फरार चल रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आनी थाना में 4 नवम्बर 2019 को दर्ज 4 किलो 36 ग्राम चरस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें चेतराम पुत्र कालू राम बिहणी छतरी जिला मंडी की करीब दस लाख की संपत्ति को सीज कर दिया है।
इस मामले में चेत राम के साथ जगदेव पुत्र मनी राम निवासी टिपरी ढैर आनी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक सरन दास पुत्र फकीर चंद कदैरणना लगौटी की भी संलिप्तता पाई गई थी जो फरार चल रहा था। जिसे गैर जमानती बारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह इसके बावजूद भी हाजिर नहीं हुआ। उसे भी पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।