नाहन: शहर के साहित्यकार और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सैनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया है।
साथ ही कहा कि डॉ. बिंदल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सिरमौर व नाहन का रुतबा प्रदेश मे ऊंचा हो गया है। वंही 15 व्16 मार्च को पोंटा में साहिब होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से भी सिरमौर का रुतबा बड़ा है। गौरतलब है की दीनदयाल इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर शानदार पारी खेल चुके हैं। हंसमुख कवि होने होने के साथ- साथ वह हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति हैँ। मंडल अध्य्क्ष के पद पर रहते हुए उन्होने निर्विवाद कार्यकाल निभाया है।