ऊना : हरोली उपमंडल के हीरां नगर स्थित जंगल से मिले कंकाल को शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हालांकि यह नर कंकाल काफी पुराना है। लेकिन पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। इसी कंकाल से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक पुरूष के कपड़े भी पड़े मिले हैं। जिससे कयास लगाए जा रह हैं कि यह कंकाल किसी पुरूष का हाे सकता है।
प्रदेश के अन्य थानाें समेत पंजाब पुलिस को भी इस बारे सूचित कर संबंधित क्षेत्रों से लापता चल रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान के लिए हाल–फिलहाल पुलिस के पास कपड़ों की वह जोड़ी अहम सुराग मानी जा रही है। जो कंकाल के आसपास से बरामद की गई है। वीरवार को हीरां नगर गांव के ग्रामीणों ने जंगल में एक नर कंकाल पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस ने माैके पर पहुंच कंकाल को कब्जे में लेते हुए मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
डीएसपी हराेली अनिल कुमार मैहता ने बताया कि पुलिस मामले के संबंध में जांच कर रही है। नर कंकाल काे आगामी कार्रवाई के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।