भुंतर : जिला में बाहरी लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर वर्ष बाहरी लोग हजारों की संख्या में बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इनके पंजीकरण की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए और यह नियम सख्ती से लागू भी होना चाहिए। बिना पंजीकरण से कोई पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया को तेज व सख्ती से लागू करने बारे भुंतर का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से भी मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने एसपी गौरव सिंह को जिला में प्रवासियों, भिखारियों, कवाड़ीयों, कंबल बेचनेवाले, रेहड़ी वाले इसके अलावा मिस्त्री व लेवर आदि का काम करने वालों की तादात दिन-प्रतिदिन बढ़ने बारे अवगत करवाया। इनकी बढ़ती संख्या के साथ देव भूमि में अपराधिक घटना बढ़ने की आशंका रहती है। बाहरी लोगों ने कई बार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर देवभूमि को शर्मशार भी किया। इसलिए बाहरी राज्यों से आए लोगों का पंजीकरण करना अतिआवश्यक है। शांत वादियों में बसनेवाली जनता भोलीभाली हैं। बाहरी राज्य के शातिर लोग यहां की महिला व लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हैं फिर अपहरण जैसी घटना को अंजाम देते है।
तीन वर्ष पहले भुंतर में हुए निर्भया कांड ने सबको झंझोर कर रख दिया था। उसके बाद जिया पंचायत में बाहरी राज्य के एक मिस्त्री की मर्डर मिस्ट्री ने यहां भय का माहौल उत्पन्न कर दिया था। इन घटनाओं के भय से स्थानीय जनता बाहरी राज्य के लोगों का पंजीकरण सख्ती से चाहती है। जिला में इन लोगों की संख्या कितनी है, इसकी जानकारी होना जरुरी है ताकि किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम देने पर इनकी शिनाख्त आसानी से हो सके। अगर बाहरी लोगों का पंजीकरण होगा तो अपराधिक घटनाओं को भी अंकुश लगेगा। प्रतिनिधिमंडल में मेघ सिंह कश्यप, अंजना देवी अध्यक्ष बेटी बचाओ व महिला कल्याण समिति भुंतर, उपाध्यक्ष रेखा व श्रुति कश्यप आदि शामिल थे।
प्रवासियों के पंजीकरण बारे क्या कहते हैं एसपी
पंजीकरण बारे एसपी गौरव सिंह का करना है कि बाहरी लोगों का पंजीकरण पुलिस समय-समय पर करती रहती है। पंजीकरण के लिए अब हम ऑनलाइन सिस्टम अपनाने की सोच रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। बाहरी लोगों के पंजीकरण के लिए पंचायत प्रधानों, ठेकेदारों व सभी एजेंसियों के मालिकों को भी आगे आना होगा। पंचायत प्रतिनिधि, ठेकेदार व तमाम लोग जिनके पास बाहरी आदमी काम करते हैं, वह इनका पंजीकरण नजदीकी थाना में करवाएं। अगर संदिग्ध परिस्थितियों में बिना पंजीकरण के प्रवासी पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने कहा बाहरी राज्य से आए संदिग्धों पर पुलिस की ऐसे भी पैनी नजर हैं।