मंडी : पार्श्व गायक सोनू निगम इन दिनों हिमाचल प्रदेश की वादियों में घुमने का आनंद उठा रहे हैं। कांगड़ा में घुमने के बाद आज सोनू निगम अपने दोस्तों के साथ पराशर पहुंचे और यहां से अपने फेसबुक पेज पर लाईव भी किया।
सोनू निगम ने अपने फेसबुक लाईव में पराशन ऋषि के मंदिर और यहां की झील को भी दिखाया। सोनू निगम के इस दौरे की किसी को कोई भनक नहीं लगी। उनके इस दौरे को बेहद गोपनीय रखा गया है। वह अपने दोस्तों के साथ यहां की वादियों का पूरा आनंद उठा रहे हैं।