रिकांगपिओ : ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अपना रुख भूख हडताल की ओर किया है। केंद्रीय छात्र संघ महाविद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा है कि दो दिनों तक दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। मगर अब तक कोई निर्णय नही लिया गया है, जिससे उन्हें मजबूरन भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार से संघ ने भूख हड़ताल पर उतरने का निर्णय लिया है, जिसमे पवन कुमार, रंजू भंडारी, सनम चंद्र सहित अन्य विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूख हड़ताल को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक केंद्रीय छात्र संघ की मांगो को माना नहीं जाता। जिसकी सूचना उपायुक्त को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र के 4 पद रिक्त पड़े है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होने वाली है। मगर महाविद्यालय में प्रध्यापक ही नहीं है जिस कारण उन्हें पढ़ाई छोड़ भूख हड़ताल पर उतरना पड़ रहा है।