नाहन (एमबीएम न्यूज): एक महिला ने दूसरी महिला के गले से चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को हिरासत में ले लिया। नीरू पत्नी यशपाल सिंह निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 18 अक्तूबर को माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में माथा टेकने गई थी।
इसी बीच माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी एक अन्य महिला सोनी ने नीरू के गले में डली चैन को काट लिया, जिसका उसे तुरंत एहसास हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को हिरासत में लिया। एसपी सौम्या ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।