शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म होने पर एक सीट खाली हो रही है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को देश के 17 राज्यों में रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव की घोषणा की, जिनमें एक सीट हिमाचल से है। विप्लव ठाकुर वर्ष 2014 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। उस समय प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ थी।
राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी। प्रदेश में भाजपा सरकार के सतासीन होने पर इस सीट पर भाजपा का ही नेता काबिज होगा। राज्यसभा की इस एक सीट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का दावा सबसे मजबूत है।
सनद रहे कि हिमाचल में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। जगत प्रकाश नड्डा और आनंद शर्मा यहां से राज्यसभा सदस्य हैं। नड्डा का कार्यकाल 2024 और आंनद शर्मा का 2022 में खत्म होगा।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें