शिमला : ढली थाना क्षेत्र के तहत करियाल घाट में एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई और दो महिलाएं जख्मी हुई हैं। हादसा रविवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब मुंडघाट नामक स्थान पर हुआ। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय नितिन शर्मा निवासी मुंडघाट के रूप में हुई है। हादसे में उसकी पत्नी मोनिका शर्मा और बहन पूजा शर्मा चोटिल हुई हैं। इन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई कार में तीन लोग सवार थे। कार को नितिन चला रहा था। मुंडघाट में संतुलन खोने से कार खाई में लुढ़क गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर आईजीएमसी पहुंचाया। जहां बुरी तरह चोटिल नितिन को डाॅक्टरों ने मृत करार दिया। घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्मार्टम करवाया जा रहा है।
Latest
- हिमाचल के चुनाव प्रचार में आम जनता के मुद्दे गायब, आरोप-प्रत्यारोप हावी
- कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति व बड़सर में घोषित किए उम्मीदवार, जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका
- क्या कांग्रेस देश में जीत पाएगी 100+ सीटें, सरल है अंकगणित…
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी