सुंदरनगर : सरकाघाट क्षेत्र के एक सैनिक की ह्रदय गति रूकने से हुई मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांंव पहुंचा। मणिपुर में अपनी सेवाएं दे रहे सैनिक के निधन से इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पुत्र बंशी राम निवासी सुलपुर सरकाघाट असम में भारतीय सेना की मेडिकल कोर में सैनिक अस्पताल में तैनात था। मृतक सैनिक संतोष कुमार वर्ष 1985 में आसाम राइफल में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे।
संतोष कुमार के परिजनों के अनुसार बीते रोज दोपहर 3 बजे संतोष ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान संतोष ने तबीयत खराब होने और दवाई लेने की बात बताई, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शाम को पत्नी ने एक बार फिर फोन पर संतोष कुमार से संपर्क करने की कोशिश की और अस्पताल के डॉक्टर ने फोन उठाकर संतोष कुमार की हालत गंभीर होने की जानकारी दी। एक घंटे बाद करीब 7 बजे संतोष कुमार की पत्नी को फोन पर संतोष कुमार के निधन की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही संतोष कुमार के परिजन असम के लिए रवाना हो गए और शनिवार को मृतक सैनिक संतोष का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। शनिवार सुबह क्षेत्र में मृतक सैनिक संतोष कुमार का शरीर पहुंचते ही इलाके में सभी की आंखें नम हो गई। संतोष कुमार के घर में लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक संतोष को उनके बेटे विक्रांत चंदेल ने मुखाग्नि दी।
Latest
- आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन : सीएम
- हिमाचल में गाड़ी की छत व खिड़कियों में लटकर स्टंट कर रहे थे पर्यटक, खाकी ने पहुंचाया हवालात
- सोलन के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए EVM का आबंटन
- मंडी : अपमान के बाद अब मान-सम्मान की याद कहां से आ गई विक्रमादित्य सिंह
- उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मतदान की दिलाई शपथ