शिमला: राजधानी के कंडा जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की आज संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैदी भोला महंतो पुत्र परमेश्वर महंतो पिछले कल अचानक जेल में अचेेत हो गया था। जेल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार उसे कंडा जेल में ही दिया। इसके बाद इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया,जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले की जांच मेजिस्ट्रट की निगरानी में की जा रही है तथा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शुरूआती जांच में मौत का वजह बीमारी बताया जा रहा है। भोला महंतो हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। उसके विरूद्व आईपीसी की धाराओं 302, 147 व 149 में केस दर्ज था।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल