कुल्लू : पुलिस द्वारा 5 फरवरी को 10.5 ग्राम चिटटे के साथ गिरफ्तार किए गए पीपलागे निवासी नेस राम ने खुलासा किया था कि वह चिट्टा दिल्ली में एक विदेशी नागरिक से खरीदकर लाया था। जिसके चलते पुलिस की विशेष टीम ने एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विदेशी की पहचान 26 वर्षीय हेनरी आन्यूचू उर्फ़ मार्क पुत्र मैक्सवेल आईएमओ स्टेट नाइजीरिया के रूप में हुई है। जो पिछले 6 सालों से भारत में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहा था। विदेशी दिल्ली में चिट्टा की सप्लाई करने का काम करता है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम के सदस्यों में एएसआई श्याम लाल, एचसी राजेश, विनय, शेखर, तरूण, मनोज के अलावा प्रेम, संदीप, गोयल शामिल थे। जिन्होंने उक्त विदेशी नागरिक का दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिछले दो महीनों में 10 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स सप्लाई करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है, जो जेल में बंद है।