रिकांगपिओ : किन्नौर की बेटी दीपिका ने स्वीडन में आयोजित गोल्डन गर्ल्स अंतराष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पद्क जीत कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। स्वीडन में आयोजित बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में 10 देशों के खिलाडियों ने भाग लिया था, जिसमें वो भारत की यूथ व जूनियर वर्ग में शामिल हुई थी। जूनियर श्रेणी में ही दीपिका ने भाग लिया था। दीपिका ने 75 किलोग्राम वर्ग में मेजबान स्वीडन की खिलाड़ी को हरा कर स्वर्ण पद्क हासिल किया।
गौर रहे कि इससे पूर्व दीपिका ने वर्ष 2019 में नई दिल्ली में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय बाक्सिंग खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, वर्ष 2018 में पंजाब के मोहाली में आयोजित जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। वर्ष 2019 में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बाक्सिंग प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। दीपिका ने सितम्बर 2019 में प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की स्कूल बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था ।
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चन्द ने दीपिका को स्वर्ण पद्क जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपिका की इस उपलब्धि से जिले का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उबरा है जो जिला सहित प्रदेश व देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जिले की एक अन्य बेटी स्नेहा जिसने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इण्डिया खेलो प्रतियोगिता के बाॅक्सिंग में स्वर्ण पद्क हासिल किया था को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभावो को उबरने के लिए प्रशासन तथा खेल विभाग द्वारा बेहतरीन प्रयास किये जा रहे है। दो गोल्ड मैडल विजेता गर्ल्स को सम्मानित करेगा प्रशासन किन्नौर प्रशासन दो गोल्ड मैडल विजेता दीपिका नेगी व स्नेहा नेगी को 15 अपैल को सम्मानित करेगा। गौर रहे कि स्नेहा नेगी ने इस वर्ष 22 जनवरी को गवाहटी असम में राष्टीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। अब किन्नौर की ही सांगला की जमा दो की छात्रा दीपिका ने स्वीडन में गोल्ड मैडल जीत कर प्रदेश व जिला का नाम रोशन किया है।