सराहां/नाहन: पच्छाद विकास खंड की मानगढ़ पंचायत में लड़कियों की छोटी उम्र में शादी करने का खुलासा हुआ है। दरअसल हुआ यूं कि पंचायत की दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थी। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को 1098 पर मिली। साथ ही चाइल्ड लाइन से बच्चियों की तलाश का आग्रह किया गया। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से टीम ने विजिट किया। इसमें यह पाया गया कि दोनों बच्चियां भागकर शादी के मकसद से अपने रिश्तेदार के पास रह रही हैं।
पंचायत रिकॉर्ड में लड़कियों की उम्र 14 से 15 साल पाई गई। बच्चियों से चाइल्ड लाइन काउंसलर विनिता ने सीधा संवाद स्थापित किया। इसी दौरान बाल विवाह का खुलासा हुआ। साथ ही लड़कियों ने यह भी खुलासा किया कि उनके गांव में अधिकतर लड़कियां कम उम्र में ही शादी करती हैं। टीम ने तुरंत ही लड़कियों के माता-पिता की काउंसलिंग भी की। साथ ही लोगों को बताया कि शादी के लिए लड़की की उम्र 18 साल तो लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
बाल विवाह की सूचना तुरंत ही 1098 पर देने का भी आग्रह किया। अब बच्चियों को माता-पिता की सहमति से चाइल्ड लाइन द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। पंचायत प्रधान विनोद ने भी चाइल्ड लाइन को बताया कि गांव में इस तरीके से कई लड़कियों ने शादी की है, जिसका पता देरी से चलता है। पंचायत प्रधान ने यह भी बताया कि काफी जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन लोग नहीं समझते हैं।
दीगर है, जो लड़कियां जिन लड़कों से शादी कर रही थी, उनकी उम्र 19 व 24 साल है। यानि एक लड़का भी नाबालिग पाया गया। चाइल्ड लाइन की टीम ने काउंसलर विनिता ठाकुर के साथ सदस्य के तौर पर राजेंद्र मौजूद रहे।
Latest
- 43 व 24 साल के सगे भाइयों ने किया नाबालिग से दुराचार, गर्भवती पीड़िता के मामा ने मांगा न्याय
- गिरिपार में ओलावृष्टि व मूसलाधार बारिश से ठंडक की लहर
- हिमाचल के प्रख्यात लेखक डाॅ. दीन दयाल वर्मा का महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रेम पुष्प
- सिरमौर के सरकारी स्कूल से पढ़ी बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट
- शिमला के बाल सुधार गृह में बच्चों को यातनाएं, हाईकोर्ट का सरकार से जवाब तलब