कुल्लू: पुलिस ने एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस का एक दल जब नाइट पेट्रोलिंग पर था तो उस दौरान एक महिला के कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की गई है।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार महिला की पहचान गुंजा छालो देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी मझाच बुरूआ़ मनाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।