कुल्लू : जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर शमशी में एक तेल फैक्ट्री में धमाका होने से आग लग गई। जिसमें मालिक समेत तीन वर्कर घायल हो गए। जिन्हें तेगूबेहड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। घटना में करीब 20 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। दमकल विभाग के लीडिंग दुर्गा दास ने बताया कि तेल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है और उसके बाद आग लग गई। विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
इस दौरान गुटी के तेल वाले बॉयलर में धमाका हो गया, इस वजह से फैक्ट्री की दीवारे ढह गई है और मशीने जल गई है। विभाग ने करीब 20 लाख के नुक्सान का आकलन किया है। जबकि इस घटना में फैक्ट्री मालिक नंद लाल पुत्र पंछी लाल के साथ-साथ वर्कर किरणा और अर्पित घायल हो गए है। जिन्हें तेगूबेहड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है।