कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 3 में कलहरी के नजदीक एसआर निजी अस्पताल के समीप वॉल्वो बस (एचआर 38 जेड 2432) सिटी लैंड चामुंडा ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मनाली से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस चालक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए है। घटना को अंजाम देकर फरार वॉल्वो बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान राम सिंह (60) पुत्र बेलीराम बजौरा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।