शिमला : रोहड़ू में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 2 दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम रोहड़ू बाजार में हुई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए ट्रक में 77 बकरियां भरी हुई थीं। रोहड़ू बाजार में चालक ट्रक को रिवर्स कर रहा था।
इस दौरान ट्रक बेकाबू होकर 15 मीटर नीचे लुढ़क गया। घटना में ट्रक चालक घायल हुआ है और उसे सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में ट्रक में लदी करीब 77 बकरियों में से 25 बकरियां मर गई। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।