रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज) : किन्नौर जिला मुख्यालय स्थित शारबो में आठ लाख सें निर्मित गृह रक्षा वाहिनी के पुरूष एवं महिला कार्यालय का स्थानीय विधायक एवं विधान सभा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश जगत सिंह ने लोकापर्ण किया। इस अवसर पर सर्व प्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नेगी ने उपस्थित गृह रक्षा वाहिनी के पुरूष एवं महिला जवानों को संदेश देते हुए कहा कि किन्नौर में कार्यरत्त गृह रक्षा वाहिनी सदैव बचाव व राहत कार्य के प्रति सजग रहती है। उन्होंने कहा कि जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के क्षेत्र में हमारी सरकार तत्पर है।
नेगी ने कहा कि वाहिनी के जवानों को बराबर आपदा के समय राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए शीघ्र ही राहत व बचाव कार्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पश्चात उन्होंने रिकांगपिओ में जन समस्याएं सुनी और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोक निर्माण, सिंचाई ए्वं जनस्वास्थ्य, विद्युत, कृषि एवं बागवानी विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।