ऊना : क्षेत्रीय अस्पताल में बच्ची को जन्म के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत के बाद कार्रवाई अमल में लाई है। पति का आरोप है कि डयूटी के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने लापरवाही बरती, जिसके कारण पत्नी की मौत हुई। पुलिस ने शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को शिकायत देते हुए बीहडू निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि अपनी पत्नी सुनीता देवी को 15 जनवरी को डिलीवरी के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया था। जिसे स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दाखिल कर लिया। रविंद्र कुमार का आरोप है चिकित्सक शुरू से ही नॉर्मल डिलीवरी की बात कर रहे थे। लेकिन शनिवार शाम को पत्नी ऑपरेशन कर दिया। जब ऑपरेशन थियेटर से पत्नी बाहर लाई तो वह बोल नहीं रही थी। ऑप्रेशन के बाद चिकित्सक क्षेत्रीय अस्पताल से चले गए। पत्नी की तबियत ज्यादा बिगडऩे पर डॉक्टर को बार-बार बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। ऐसे में पत्नी की मौत हो गई।
रविंद्र कुमार ने कहा कि मृत्यु होने के बाद भी डॉक्टर पत्नी को देखने नहीं आए। रविंद्र कुमार का आरोप है कि पत्नी की मृत्यु डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने रविंद्र कुमार की शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अगामी जांच कर रही है।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया