कुल्लू : पुलिस लगातार नशा तस्करों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक अन्य नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब छटे आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़कर कुल्लू पहुंचाया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा हेरोइन/चिट्टा की सप्लाई को खत्म करने के लिए अभियान को तेज कर दिया है।
यह मामला सिटी चौकी में 13 जनवरी को दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शुभम (23) पुत्र विजय कुमार निवासी ढालपुर कुल्लू को गिरफ़्तार किया गया था। मामले में संलिप्त चिट्टा सप्लायर विदेशी नागरिक नाइजीरियन मूल के बताए गए थे। इसी के तहत पुलिस ने छानबीन करते हुए छटे नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान केनेथ (28) पुत्र ओकफोर कस्वा उली शहर लेगोस प्रदेश अनाबर नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपित मोहन गार्डन उत्तम नगर (दिल्ली) में काफी समय से रह रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को उसे कुल्लू पहुंचा दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक को हेरोइन/चिट्टा की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। पुलिस की टीम में यह रहे मौजूदनाइजीरियन को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गई टीम में एएसपी अशोक रतन, एसआई दया राम, एएसआई चमन ठाकुर, हैड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल प्रेम, विकास, संदीप राणा, गोपाल आदि मौजूद रहे।