हमीरपुर : जिला विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर और सहारा योजना आरम्भ कर जरूरतमंदों को बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में चिकित्कसों की कमी को दूर करने के लिए पिछले दो वर्षों में चिकित्कसों के 900 पद भरे गए हैं। नरेन्द्र ठाकुर ने यह जानकारी राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र ताल के भवन के लोकार्पण अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि जिला में मेडिकल काॅलेज शुरू होने से लोंगों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उन्होने कहा कि इस चिकित्सा केन्द्र में शीघ्र ही सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा। केन्द्र को स्तरोन्न्त करने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसे 10 बेड का अस्पताल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री सुरेश सोनी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण प्रमोद कश्यप, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सरिता राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य नीरू मिश्रा, बीडीसी सदस्य नवीन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नजीर मोहम्मद, उप मण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी बडसर डाॅ. नरेश बनयाल व उप मण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नादौन डाॅ. गगनदीप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया