सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश को देवभूमि इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां देवी-देवता वास करते हैं। सभी देवी-देवताओं की अपनी-अपनी मान्यता है। ऊपरी क्षेत्रो के देवताओं की एक अलग ही पहचान है। इतिहास भी इस बात से अछूता नहीं है कि प्रदेश के देवी-देवता त्योहारों और प्रदेश के मेलों में शिरकत कर लोगो को अपना आशीर्वाद देते है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आने वाली पीढ़ी को देवसंस्कृति के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
हंसी-हंसी के खेल में बच्चे देवसंस्कृति के गुरु सिख रहे है। 2 मिनट 7 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चों को देवता की पालकी तैयार कर देवसंस्कृति के गुर सिखाएं जा रहे है। देवता की पालकी को दो बच्चों द्वारा उठाया गया है। एक बच्चा देवता के गुरु के तौर पर कार्य कर रहा है। देवता का गुर बन देव खेल के माध्यम से देवता की पालकी से पूछताछ कर रहा है। गाँव व परिवार के अन्य सदस्य बच्चों के इस कारनामे का हँस-हँस कर खूब लुत्फ़ उठा रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगो की भरपूर सराहना मिल रही है। वीडियो कहां का है और किस ने बनाया है यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन इतना जरूर है कि वीडियो हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बीच बनाया गया है। वीडियो प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र का लग रहा है। वही बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से प्रदेश की देवसंस्कृति के गुरु सिखाना एक सराहनीय प्रयास है।