शिमला: सूबे के ट्रांसपोर्ट मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम की बसों के यात्रियों की दुखती रग पर सोमवार को हाथ रखने की कोशिश की। दरअसल ट्रांसपोर्ट मंत्री सोमवार को चंडीगढ़ से ऊना के प्रवास पर थे। इसी दौरान चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भरतगढ़ में निगम द्वारा निर्धारित होटल व ढाबे का निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री ने शौचालय व रसोई घर का निरीक्षण करने के बाद सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी किये। ट्रांसपोर्ट मंत्री का कहना है कि निगम के अधिकारियों को समय-समय पर निर्धारित होटलों का निरीक्षण करने व कमियां मिलने की सूरत में ढाबा मालिकों को नोटिस व ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा निर्धारित होटल में यात्रियों के तहत दामों पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन सहित बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग वचनबद्ध है। मंत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर निगम की बसों व निर्धारित होटल व ढाबों की शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर 94180-00529 पर संपर्क करने को भी कहा है। दीगर है कि हाईवे पर यात्रियों से ढाबो में लूट का मामला खासी चर्चा में रहता है।
करीब एक साल पहले एमबीएम न्यूज नेटवर्क द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया गया था। इसके बाद निगम के मुख्यालय में काफी हलचल रही थी। बहरहाल ट्रांसपोर्ट मंत्री इस बात को बखूबी जानते हैं कि हाईवे के किनारे निगम द्वारा निर्धारित होटल व ढाबे यात्रियों की दुखती रग है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल