कुल्लू : मनाली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल में आयोजित विंटर क्वीन प्रतियोगिता में मंडी की गुंजन सकलानी के सिर विंटर क्वीन का ताज सजा है। इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से 25 सुंदरियां भाग लेने पहुंची थी। कड़ी स्पार्धा के बीच मंडी की गुंजन ने ताज पर कब्जा किया। जबकि फर्स्ट रनरअप आरूषी रही। इसके अलावा सैकिंड रनरअप हमीरपुर की संभवी रही।
विंटर कार्निवाल की अंतिम संध्या में 25 में से 10 सुंदरियां मैदान में थी। उसके बाद दस सुंदरियों में ताज के लिए प्रतिस्पर्धा हुई, जिसके बाद टॉप 5 का चयन किया गया। अंत में टॉप में से विनर के साथ-साथ फर्स्ट रनरअप और सैकिंड रनरअप चुनी गई। रात 12 बजे के बाद शरद सुंदरी का चुनाव किया गया। खासियत यह रही कि जो गुंजन सकलानी विंटर क्वीन चुनी गई उसका टेग नंबर भी 20 था। जिसके चलते गुंजन के लिए 2020 अच्छा माना जा रहा है।
शरद सुंदरी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर ने पुरस्कृत किया। शरद सुंदरी को एक लाख का चैक दिया गया। विंटर क्वीन की प्रतियोगिताओं में टॉप-5 में संभवी, आरूषी ठाकुर, मानवी अरोडा, गुंजन सकलानी, शिवांगी डोगरा पहुंची थी।