सोलन: शहर के एक निजी अस्पताल ने एक महिला के पेट से करीब 8 किलो की रसौली निकाल कर उसे नया जीवन दिया है। इतनी बड़ी रसौली देख परिजन भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि महिला कसौली की रहने वाली है, जो 48 वर्ष की है। खास बात है कि आयुष्मान स्वास्थय कार्ड बना होने के चलते महिला के परिजनों को अस्पताल में किसी तरह की राशि का भुगतान नहीं करना पड़ा। इससे पहले कई जगह उपचार करवाने के बावजूद भी महिला को आराम नहीं आ रहा था। लेकिन अब महिला की तबीयत ठीक है।
डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला के पेट में दर्द रहता था। जिसकी शिकायत को लेकर वह अस्पताल आई थी। जांच के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। जिस पर महिला पेट के से करीब 8 किलो की रसौली निकाली गई।उन्होंने बताया की महिला द्वारा कई जगह उपचार करवाए जाने के बावजूद भी आराम नहीं आ रहा था। लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला का स्वस्थ्य ठीक है। उन्होंने लोगों से आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने की भी अपील की है।