कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम की ओर से मनाली के क्लब हाउस में आयोजित न्यू ईयर क्वीन का ताज चंडीगढ़ की सोनिका के सिर सजा है। सोनिका को यहां न्यू ईयर क्वीन-2020 चुना गया। पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने मोनिका को ताज पहनाकर सम्मानित किया और केक कटवाया। उनको परिवार संग पर्यटन निगम के होटल में दो दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्यौता दिया गया।
पर्यटन निगम के क्लब हाउस में सैलानियों का स्वागत कुल्लवी वाद्ययंत्रों की धुन में टोपी व मफलर पहनाकर किया। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निगम की ओर से यह आयोजन किया गया था। इसके अलावा मनाली के क्लब हाउस में नववर्ष की पूर्व संध्या पर लेमन डांस सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात साढ़े 11 बजे तक चली इस प्रतियोगियता में कई सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया।
सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्ययंत्र की धुन पर खूब थिरके। लेमन डांस में भी चंडीगढ़ के मिसेज एंड मिस्टर संजय शर्मा ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के मिसेज शालिनी एंड मिस्टर संजय विजयी रहे, जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब अहमदाबाद की मिसेज शिल्पा व मिस्टर अतुल ने जीता। पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा में सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया, जबकि न्यू ईयर क्वीन रही सोनिका मोदी को ताज पहनाकर सम्मनित किया।
इसके अलावा मनाली के माल रोड़ पर भी नव वर्ष की रात को खूब धमाल मचा। देश के कौने कौने से आए हुए सैलानियों ने नए साल का जश्न बडे़ जोर शोर से मनाया।
Latest
- जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को दिया गया 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स
- कांगड़ा : आचार सहिंता में घर से बरामद हुई 6.86 लाख की अवैध शराब, एक काबू
- हिमाचल में संसदीय क्षेत्रों व विधानसभा उप-चुनाव के लिए कुल 84 नामांकन, छठे दिन 27 ने भरा पर्चा
- CBSE 12वीं के परीक्षा में सत्यम अग्रवाल ने बायोलॉजी में हिमाचल में किया टॉप
- हिमाचल की धाकड़ गर्ल हरेक स्टेयरिंग पर माहिऱ, खतरनाक सड़कों पर निडरता…बेमिसाल कलाकार