सुंदरनगर : नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छात्तर में गंगा सिंंह का रिहायशी मकान तोड़ने के मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व नाचन युवा नेता जसवीर सिंह ने पीड़ित परिवार के साथ उनका दुख सांझा किया गया।
नाचन विधायक व मोदी सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार शिमला के रिज मैदान पर अपने 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही थी। तो वहीं दूसरी ओर नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छात्तर में गंगा सिंह के मकान को पीडब्ल्यूडी विभाग तोड़-फोड़ करके मकान खाली करवा रहे थे।
जसवीर सिंह ने कहा कि गंगा सिंह व इनका परिवार 40 वर्षों से इस मकान में रह रहा था। इस परिवार में 3 छोटी-छोटी बच्चियां भी हैं। लेकिन विभाग ने थोड़ा सा रहम नहीं किया। जसवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार हर गरीब को मकान देने की बाते करती है। मगर यहांं पर गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। इनकी करनी ओर कथंनी में दिन रात का फर्क है। मामले को लेकर जसवीर सिंह ने स्थानीय विधायक विनोद कुमार को भी घेरते हुए कहा कि जिस दिन गरीब लोगों का आशियाना उजाड़ा जा रहा था तो स्थानीय जनता ने विधायक को फोन करके इस बारे में सब अवगत करवाया। मगर विधायक इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।
जसवीर सिंह ने कहा कि अगर विधायक चाहते तो वह मकान को गिराने से बचा सकते थे। परंतु उन्होंने ऐसा नहींं किया। जसवीर सिंह ने कहा कि मकान को गिराए हुए 5 दिन हो गए हैं। विनोद कुमार अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आए हैं जो एक विधायक के लिए बहुत शर्मनाक बात है। विनोद कुमार सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। जहांं उन्हें अपना स्वार्थ दिखता हैं वो सिर्फ वहीं जाते हैं। बाकी आम लोगों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। जसवीर सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द इस पीड़ित परिवार को मकान दे। जिससे परिवार इस कडकड़ाती ठंड से बच सके और अपने बच्चों का अच्छी तरह से पालन-पोषण कर सके।