ऊना : गगरेट के अम्बोटा निवासी एक युवक के साथ पंजाब में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर बाइक लूटने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान रोहित निवासी चतेहड़ अम्बोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोहित होशियारपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
शनिवार देर सांय वह बाइक पर सवार होकर घर की तरफ वापिस आ रहा था। होशियारपुर के मंगुवाल में अज्ञात लोगों ने इसकी टांग पर गोली मार दी। अज्ञात लोग इसकी बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित घायल हालत में किसी तरह अस्पताल पहुंचा।
मामले की सूचना गगरेट एसएचओ की मदद से होशियारपुर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। उधर डीएसपी अम्ब मनोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस कोसूचित कर दिया है।