कुल्लू: उझी घाटी में शंगचर गांव में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। जिसमें दो परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने से दो परिवारों को करीब 5 लाख के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी की घटना वीरवार देर रात को पेश आई। लेकिन इसकी सूचना दमकल विभाग को नहीं दी गई।
ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग को इधर-उधर फैलने से रोक दिया गया। लेकिन इसकी चपेट में आए दो मकानों को नहीं बचाया जा सका। इस आगजनी की सूचना मिलने के बाद पतलीकूहल पुलिस घटनास्थल पर पहुंंची और नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगजनी की घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इस घटना में मोहन लाल और आत्मा राम के दो घर जलकर राख हो गए हैं। जिसमें करीब 5 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन की टीम नुक्सान का आंकलन करने में जुटी हुई है।