ऊना : जिला अस्पताल में देर रात नशे में धुत्त होकर दो लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। जबकि दोनो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से भी उलझ पड़े। जब दोनों अपनी हरकतों से बाज न आये तो अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राज कुमार व विनोद कुमार निवासी वडेडा दोनो ही चेकअप के लिए अस्पताल आये थे। दोनो ही कथित तौर पर नशे में धुत थे। दोनो ने अस्पताल में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। दोनो ने चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। उनकी हरकतों से परेशान होकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।