नाहन : नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में समर्थन रैली का आयोजन किया गया।
हिंदूआश्रम से आरंभ होकर रैली शहर के विभिन्न मार्गों से वापिस दिल्ली गेट पहुंची। रैली में नाहन क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रैली के माध्यम से सन्देश दिया गया की यह संशोधन नागरिकता देने का कानून है, न की किसी नागरिक की नागरिकता छीनने का। जागरूक रैली के माध्यम से आम जन मानस को अधिनियम के मूल प्रावधानों की भी जानकारी प्रदान की गई।