सोलन : देऊघाट में स्थित एलिमेंट बनाने वाली एक सोल हीट कंपनी पर कामगारों द्वारा शोषित करने के आरोप लगाए गए हैं। कंपनी में काम करने वाले करीब 15 कामगारों को आज कंपनी प्रबंधन द्वारा फैक्टरी में काम करने के लिए अंदर नहीं जाने दिया गया। जिससे हताश होकर कामगारों ने श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि वह कई वर्ष से नियमित रूप से इस कंपनी में काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है।
वहीं उन्होंने आरोप लगया कि उन्हें पीस रेट पर काम करवाया जाता है लेकिन पीस रेट के हिसाब से पैसे नहीं दिए जाते। उन्होंने कहा की प्रबंधन द्वारा इनसे साल में 6 से 8 महीने काम करवाया जाता है और इन्हे 6 महीने की ब्रेक दी जाती है, जिससे इनको घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोडक्शन मैनेजर द्वारा इनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिसकी शिकायत उन्होंने लेबर कोर्ट में की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें उनका हक दिलवाया जाए और इन्हे रेगुलर किया जाए।
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक