हमीरपुर : जहरीली दवा का सेवन करने वाली महिला की टांडा में मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोरंज उपमंडल मुख्यालय की रीना देवी (38) पत्नी सुरमी सिंह निवासी ग्राम भौंखर ने गत दिवस को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे ईलाज हेतु टांडा अस्पताल रैफर किया था।
बुधवार को टांडा में महिला की मृत्यु हो गई है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उक्त महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन की जा रही है। महिला के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तव स्थिति का पता चल सकेगा।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट