बद्दी : पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद 2 माह में ही ऑनलाईन ठगी के आरोपियों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल एएसआई कल्याण ठाकुर, साईबर सेल से हेमंत, एचसी रमेश, कांस्टेबल रमनजीत, नरेंद्र सिंह ने ठगी के मामले में आरोपियों पंकज कुमार साहनी व आकाश कुमार यादव निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में 10 अक्तूबर 2019 को 1.79 लाख रूपए की ऑनलाईन ठगी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस टीम आरोपियों तक पंहुचने की हर संभव कोशिश कर रही थी। इसी कड़ी में आखिरकार पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।