कुल्लू: पुलिस ने भांग और अफीम की खेती करने के मामले में दो व्यक्तियों कि गिरफ्तारी की है। पुलिस ने करीब डेढ़ साल के बाद इस मामले में गिरफ्तारियां की है। पुलिस ने 14 जून, 2018 को लगवैली के तिउंण क्षेत्र में 10 हजार भांग और 8 हजार 375 अफीम के पौधे नष्ट किए थे। उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
छानबीन करने के बाद और भूमि की डिमार्केशन में जिस भूमि पर भांग और अफीम की खेती की गई थी। वह क्षेत्र के ही दो व्यक्तियों के नाम निकली। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में चंद्र सिंह पुत्र साजू राम निवासी तिउण और झावे राम पुत्र भिखम राम निवासी तिउंण को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को 7 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।