पांवटा साहिब: उपमंडल की कुंडियो पंचायत के टोका नगला गांव के रहने वाले करीब 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान अजमल खान की अचानक ही मौत की खबर आई है। इससे समूची घाटी स्तब्ध है। जानकारी के मुताबिक दिवंगत जवान की पत्नी फिरदौस अपने मायके सढ़ौरा गई हुई थी। अचानक ही तड़के सूचना दी गई कि डयूटी पर गोली लगने से मौत हो गई है। दिवंगत अजमल खान इस समय असम के डोबरी में डयूटी पर तैनात था।
परिवार को यह नहीं समझ आ रहा कि आखिर हुआ क्या था। दिवंगत जवान के भाई शमशाद अली काश्मी ने बताया कि बीती रात अजमल ने अपने बेटे से बात भी की थी। करीब एक महीने पहले ही छुट्टी से वापिस लौटे थे। प्रशासन भी अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जवान अजमल खान अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि गुवाहाटी से करीब 6 घंटे की दूरी पर तैनाती थी। परिवार को मिली जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी से हवाई मार्ग से पार्थिव देह को रात तक दिल्ली पहुंचाया जा सकता है। यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि देह रात को घर पहुंचेगी या फिर शुक्रवार सुबह लाया जाएगा। हादसे के वक्त जवान संतरी डयूटी पर तैनात था। उधर अंतिम जानकारी के मुताबिक जवान को गोली लगने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें