कुल्लू: पुलिस ने 30 वर्षीय टहल सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी मौहल को टीसीपी बजौरा में 26 अक्तूबर को 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की छानबीन के दौरान युवक आय से अधिक संपत्ति का मालिक निकला।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के दौरान दो ब्रांड न्यू लगजरी कार और आईफोन सहित दो स्मार्ट फोन जब्त किए हैं। जबकि युवक के एक खाता को भी सीज किया गया है। जिससे करीब पौने आठ लाख का लेनदेन हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि टहल सिंह का एक बैंक खाता भी सीज किया गया है। इस खाते से टहल सिंह ने 7 लाख 88 हजार का लेनदेन किया है।
लिहाजा, यह लेनदेन किसके साथ और किस उद्देश्य से किया गया है, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। जाहिर है कि इस मामले में अभी और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छानबीन में इन पहलुओं से भी पर्दा उठ सकता है कि युवक के तार कहां-कहां और किन-किन लोगों से जुडे़ हुए हैं। जानकारी के अनुसार अब इस खाते में 7014 रुपए शेष हैं।