बद्दी(एमबीएम न्यूज): विनो व विप्रो बद्दी के सौजन्य से सिक्का होटल व बिग बाजार स्लम ऐरिया में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें डाक्टर विजय कौशल ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। स्वास्थ्य जांच शिविर में करबी 150 कामगारों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कामगारों को आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी। डॉ. विजय कौशल ने लोगों को साफ-सफाई व आसपास सफाई करने की सलाह दी।
विक्ट्री इंडिया नेशनल ओर्गेनाइजेशन (विनो) के प्रधान महेश गर्ग ने बताया कि कामगारों के लिए एनजीओ भविष्य में भी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगी। इसके लिए विनो एनजीओ और विप्रो कंपनी काठा वचनबद्ध है। इस शिविर में विनो एनजीओ की तरफ से राज कुमार, सतीश, वंदना, सौरभ शर्मा, किरण, महेश व अन्य दर्जनों लोगों ने भाग लिया।