शिमला:आज बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था और केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस ने गुरूवार को राजधानी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक नाना पटोले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि ने शिरकत की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार के विरूद्व जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि आज देश में जीडीपी की दर पांच प्रतिशत के बुरे दौर से गुजर रही है। प्रदेश सरकार अब तक जीत की खुमारी में मस्त है। हर मुद्दे पर नाकाम रही इस सरकार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक विशेष योगदान है। जिसका श्रेय भाजपा कभी नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट फ्लॉप सिद्ध होगी। इसके आयोजन में इन्वेस्टरों को गुमराह कर बुलाया गया था।
वक्त बदल रहा है तथा जनता सरकार की प्रदेश के संसाधनों को बेचने की मंशा से वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि देश-प्रदेश को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा, ताकि देश को गुलाम होने से बचाया जा सके। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले ने कहा कि, राष्ट्रवाद का झूठा सपना दिखा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया। नोटबन्दी कर देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। विदेशों से काला धन आया, न किसी के खाते में 15 लाख आये। उन्होंने कहा कि अब नोटबन्दी के बाद गोल्डबन्दी की योजना है। इसकी घोषणा मोदी कभी भी और किसी भी समय कर सकते हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक ले जाएं। कांग्रेस ही देश और इसके संविधान को बचा सकती है। कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं लोगों को न्याय देने के लिए काम करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन- प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। नशे पर कोई लगाम नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जिला बार विरोध रैलियां बड़ी ही सफल रही है। केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उनके नेताओं पर झूठे मामले बनाकर परेशान किया जा रहा है।
प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में इसकी विफलता साफ है। प्रधानमंत्री के समक्ष वह अपना मुद्दा प्रमुखता से नहीं रख पाए। प्रधानमंत्री दो बार प्रदेश के दौरे पर आए मगर दोनों बार उन्होंने लोगों को निराश किया। मुकेश ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह बताएं कि प्रधानमंत्री ने धर्मशाला में किस आधार पर बोला कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और बड़े एयरपोर्ट का काम युद्ध स्तर पर चला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन सा इसमें कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि झूठ बोल कर वह प्रदेश के लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं।
Latest
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
- धर्मशाला में 20 मई को इन क्षेत्रों में रहेंगी बिजली बंद
- दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ “टशीगंग” पहुंचे साइकिलिस्ट, शिमला से तय की 436 KM की दूरी