शिमला : हिमाचल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हाॅस्टल की महिला सफाई कर्मी पर अनैतिक कार्य में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। इस बाबत कुलपति को लिखित शिकायत दी गई है। अहम बात यह है कि शिकायतकर्ता भी यूनिवर्सिटी की ही महिला सफाई कर्मी है। महिला कर्मी ने कुलपति को दी शिकायत में कहा है किगर्ल्स हाॅस्टल में कार्यरत महिला सफाई कर्मी अनैतिक कार्य को अंजाम दे रही है। इस वजह से उसके घर का माहौल खराब हो रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि महिला सफाई कर्मी के कृत्य से कन्या छात्रावास का माहौल भी बिगड़ सकता है। इस बीच सूत्र बताते हैं कि दोनोें महिलाओं का यह घरेलू मसला है। दरअसल शिकायकर्ता महिला को इस बात का शक है कि उसका पति छात्रावास में तैनात महिला कर्मी के संपर्क में हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के समक्ष कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है।