पॉवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : भाजयुमो जिला व पांवटा इकाई कार्यकर्ताओं ने गुप्त रणनीति से पुलिस को गच्चा दे दिया। पुलिस प्रदर्शन करने वालों के आगे व पीछे चलती रही। रविवार सुबह से ही पुतला फूंकने की आशंका जताई जा रही थी। इसलिए पुलिस भी मुस्तैदी से कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखे थी। विश्राम गृह परिसर समेत शहर के चौक कुछ स्थलों पर पुलिस जवान तैनात वाहनों से कई चक्कर काटते भी नजर आए।
लोक निर्माण विभाग पांवटा विश्राम गृह से सुबह जिला भाजपा अध्यक्ष व मंडल नेता जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। बाद में, भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता विश्राम गृह में एकत्र होने लगे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के विश्राम गृह के बाहर, बाजार से गुरुद्वारा साहिब वाली गली, वाई प्वाइंट व अस्पताल के समीप पुतला फूंकने की आशंका जताई जा रही थी। विश्राम गृह परिसर से, एक दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली शुरु कर दी। नारेबाजी करते हुए गीता भवन से मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन करने वाले भाजयुमो कार्यकर्ता निकले। पुलिस टीम जवान की बढ़े व छोटे वाहन इन प्रदर्शनकारियों के आगे पीछे घूमते रहे।
बताया जा रहा है कि अचानक कुछ कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के समीप वाली गली से पहुंचे। अचानक गली से बाहर निकले व सीएम का पुतला फूंक दिया। जिससे, शहर में चौकस नजर रख रही पुलिस टीम भी गच्चा खा गई। जिससे आगे चल कर रैली निकाल रहे कार्यकर्ता भी दौड़ कर वापिस पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। जब, तक पुलिस जवान कुछ समझ पातेे, भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गुप्त रणनीति अपना कार्य को अंजाम दे चुकी थी।
पीएम का पुतला जलाने वालों पर भी हो मामला दर्ज : अध्यक्ष
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर व पांवटा मंडल महामंत्री पवन चौधरी ने कहा कि देश का कानून सबके लिए समान है। भारत देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वाले युकां कार्यकर्ताओं पर भी मामला दर्ज किया जाए। सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रदेश के सीएम का पुतला फूंकने पर ही कार्रवाई क्यों की जा रही है।