नाहन : बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों के साथ हो रहे अत्याचार, बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व बाहरी राज्यों के युवाओं को हिमाचल में नौकरी देने के खिलाफ जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, कांग्रेस कमेटी महामंत्री व शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान, रेणुका जी विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक अजय बहादुर पूर्व विधायक किरनेश जंग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, हर्षवर्धन चौहान जीआर मुसाफिर, विनय कुमार, अजय बहादुर, किरनेश जंग ने मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार व हिमाचल सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़ गया है। मोदी इनको रोकने की बजाए विदेशों में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से पेट्रोल के साथ प्याज, सब्जी व अन्य वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है। जिससे सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी और दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में भी इसे बढ़ा दिया गया। अब एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
महंगाई कम करने के लिए क्या कर रही है सरकार, जब जनता महंगाई की बात करती है तो मोदी सरकार के मंत्री कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि जिससे जनता महंगाई व अन्य मुद्दों को भूल जाती है। उन्होंने सवाल किया कि हम सरकार से जानना चाहते हैं कि वह मंहगाई कम करने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने बेरोजगारी पर भी सरकार पर हमला बोला।
बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। सोलंकी ने बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, मौजूदा समय में करीब आठ करोड़ लोग बेरोजगार हैं। दूसरी तरफ कुछ महीने में ही लाखों लोगों की नौकरी चली गई। ऑटो क्षेत्र में मंदी बढ़ती जा रही है। विनिर्माण इकाइयां बंद हो रही हैं और कृषि में भी रोजगार घट रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार और समाज के लिए बड़ी चुनौती युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश और समाज के लिए खतरा बढ़ सकता है।
महिला के खिलाफ दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं। हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। अपराध बहुत बढ़ गए हैं। हिमाचल का हाल भी अलग नहीं है। हिमाचल में दिन-प्रतिदिन छेड़छाड़ की घटना हो रही है। जयराम सरकार कुछ नहीं कर रही है। नशे का कारोबार बढ़ रहा, खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। उसको रोकने के लिए लिए हिमाचल सरकार क्या कर रही है। न बरसात में हुए नुकसान का ज्याजा लिया जा रहा है और न ही सड़कों की हालत सुधारी जा रही है। कई जगह तो लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। 5 दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है। जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे, यह अच्छी बात है। लेकिन हमारा कहना है कि स्मार्ट सिटी से पहले देश व प्रदेश की राजधानी को सुरक्षित करिए। जहां पर हर रोज कोई न कोई कांड हो रहा है और जो गोद लिए गांव हैं। उनके बारे में भी सोंचिये।
मौके पर प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अमर सिंह कपूर, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम पाल चौहान, उपाध्यक्ष जगदर्शन चौधरी, जिला महासचिव गीता राम ठाकुर, जिला महासचिव रघुवीर कपूर, जिला सचिव महिपत सोलंकी, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्द्र जेलदार, नाहन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद, पांवटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, पूर्व प्रदेश सचिव ब्रिज राज ठाकुर, लीगल सेल अध्यक्ष वीरेंदर पाल, पूर्व कॉपरेटिव डायरेक्टर भारत भूषण मोहिल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर, शिमला लोकसभा सोशल मीडिया इंचार्ज सुनील चौहान, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव जयदीप शर्मा, सेवादल प्रदेश कार्यकरणी सदस्य जब्बर सिंह, एससी सेल अध्यक्ष गुरुदयाल पंवार, स्वरूप राणा, कल्याण धामटा, पदम् नेगी, रणदीप चौहान अंकुर चौहान, रोहित राजपूत, पंकज तोमर, अतुल चौहान, अभी कपूर, रितिक शर्मा, मोंटी चौहान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।