शिमला/ नाहन (एमबीएम न्यूज): भाजपा शीर्ष नेता डॉ. राजीव बिंदल ने सीबीआई व प्रर्वतन निदेशालय की छापेमारी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आय से अधिक संपत्ति को लेकर जिस तरीके से सीबीआई द्वारा वीरभद्र के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उससे पूरा प्रदेश शर्म सार हुआ है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को बहुत पहले त्यागपत्र दे देना चाहिए था।
उधर मुख्य सचेतक भाजपा विधायक दल सुरेश भारद्वाज जी ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार पर प्रदेश के कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोप को मनघडंत व बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा की यदि केंद्र की सरकार ने प्रदेश सरकार को अस्थिर ही करना था तो एक साल पहले ही कर देते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान में विश्वास रखती है और उसी के दायरे में रह कर काम करती है।