सोलन : पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर की सड़क हादसे मे मौत हो गई। घटना जिला बिलासपुर के जुखाला मे बताई जा रही है। सोनिया ठाकुर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एचपीएमसी सदस्य अमर सिंह ठाकुर की पत्नी है। उनके पुत्र विषय ठाकुर भी प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनिया ठाकुर अपने पति व कुछ साथियों के साथ माँ बगलामुखी मंदिर से वापिस आ रही थी। रास्ते मे गाय को बचाते हुए गाड़ी पेड़ से टकरा गई व उनकी पीजीआई में उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ सोलन जिला नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा आनंद व कुछ और लोग भी थे। बाकी सब ठीक बताए जा रहे है।