सोलन : ग्लोबल कंपटीशन ऑफ इंडियन आर्ट एवं कल्चर के सौजन्य से नृत्य एवं संगीत उत्सव का आयोजन थाईलैंड की रंजिस्ट यूनिवर्सिटी में किया गया।
इस प्रतियोगिता में 210 भारतीय कलाकारों ने भाग लिया। हिमाचल की टीम का नेतृत्व कुसुम वर्मा व आंचल वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में नृत्यांगना संस्था के शिष्यों का चयन किया गया था, जिसमे जूनियर वर्ग के कत्थक नृत्य में दिविता मदान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वही प्रशांत सोपाल ने ओपन सीनियर कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 वर्षीय दिविता मदान ने जूनियर वर्ग में अपनी कला का लोहा मनवाया। प्रदेश के लिए सम्मानजनक बात यह रही कि देश की पदम भूषण डॉ. सरोजा वेधनाथां के कर कमलों द्वारा कुसूम शर्मा, आंचल शर्मा को पद्मिनी बुद्धा प्रिय प्रबोधक टाइटल से सम्मानित किया गया।