हमीरपुर: नादौन थाना के अंतर्गत दगडी निवासी एक व्यक्ति द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी तबीयत के बाद व्यक्ति को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए रैफर कर दिया।
उक्त व्यक्ति की पहचान पकज उम्र 35 निवासी दगडी के रूप में हुई है। एसपी अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पंकज की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी। वह उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले आए व यहां से उसकी हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बीएस राणा ने गलती से व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की पुष्टि की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त व्यक्ति हमीरपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यालय में कार्यरत है।