बिलासपुर : जिला में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का शंखनाद हो चुका है, जिसके लिए घुमारवीं भाजपा मंडल ने 28 ग्राम केंद्र प्रमुखों को जिम्मेदारी दी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रभारी राकेश बबली ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्राम केंद्र प्रमुख 31 अक्टूबर तक 111 बूथों पर पुराने व नए कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाकर कमेटियां गठित करेंगे।
अगर किसी बूथ पर किसी कारण बस 31 अक्टूबर तक कमेटियां गठित नही हो सकी तो वो 10 अक्टूबर तक गठित करनी ही होंगी। बूथ समितियों के गठन के बाद 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल भाजपा के चुनाव संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि ये संगठनात्मक चुनाव 2022 में एक बार फिर से भाजपा सरकार को रिपीट करवाने में अपना अहम रोल निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल के लिए 5000 सदस्य बनाने का जो टारगेट दिया गया था, उसके स्थान पर घुमारवीं मंडल ने 8576 नए भाजपा के सदस्य बनाए हैं। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक राजेन्द्र गर्ग, जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला प्रशिक्षण प्रकोष्ठ संयोजक राजेश ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, महेंद्र पाल व राजेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे है।